JDU के MLC ने जिन्ना को बताया स्वतंत्रता सेनानी: जिन्ना प्रेम पर भड़की BJP

प्रधानमंत्री बनने के लिए पंडित नेहरू ने कराया देश का बंटवारा,

देश की राजनीति में एक बार फिर से मोहम्मद अली जिन्ना का जिन्न बाहर निकल गया है। UP के पूर्व CM अखिलेश यादव के जिन्ना की तुलना महत्मा गांधी और सरदार पटेल से करने के बाद JDU के MLC ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी कहा है। इस बयान के बाद बिहार में सत्ता में साझीदार BJP ने हमला बोल दिया है।

JDU के MLC खालिद अनवर ने शुक्रवार को कहा- ‘जिन्ना बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। देश के विभाजन के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरु जिम्मेदार थे। पंडित नेहरू ने खुद प्रधानमंत्री बनने के लिए देश का बंटवारा किया था।’

खालिद अनवर ने क्या कहा था

अनवर की तरफ से जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी बताए जाने के बाद BJP ने भी पलटवार किया है। BJP कोटे से सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने दो टूक कहा- ‘भारत में गांधी की पूजा करने वाले लोग रहते हैं ना कि जिन्ना की पूजा करने वाले लोग।’

मंत्री ने कहा- ‘जो लोग जिन्ना के समर्थक थे, वह बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चले गए। अगर कुछ लोग भारत में बच गए हैं और उन्हें जिन्ना से मोहब्बत है तो उनकी जगह पाकिस्तान में है।’ चौधरी ने कहा कि जो लोग भारत में रहकर जिन्ना की पूजा करते हैं। उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। पाकिस्तान में रहकर भी वह जिन्ना की पूजा कर सकते हैं, क्योंकि भारत में गांधीवादी लोग रहते हैं। यहां भारत माता की पूजा होती है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button