दिल्ली हाई कोर्ट में तैनात जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जवान टिंकू राम ने अपनी इंसास सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। दिल्ली पुलिस के अधिकारी के अनुसार खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान 30 वर्षीय टिंकू राम के रूप में हुई है।
 दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां पर तैनात आरएसी (RAC) के एक जवान ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली।  मृतक जवान दिल्ली हाई कोर्ट परिसर क्षेत्र में तैनात होकर अपनी ड्यूटी कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जवान टिंकू राम ने अपनी इंसास सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। दिल्ली पुलिस के अधिकारी के अनुसार, खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान 30 वर्षीय टिंकू राम के रूप में हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक,  टिंकू राम अलवर (राजस्थान) का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस को शुरुआती जांच में मौके से सुसाइड नोट मिलने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। इसके साथ ही टिंकू राम के परिजनों को घटना के बाबत जानकारी मुहैया करा दी गई है।

Related Articles

Back to top button