ISRO को मिली बड़ी कामयाबी, RLV का हुआ सफल परीक्षण

आंध्र प्रदेश–अंतरिक्ष में इंसान भेजने की दिशा में भारत की स्पेस एजेंसी इसरो को बड़ी कामयाबी मिली है। अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में भेजने के लिए ऐसे वाहन की जरूरत होती है, जिसकी मदद से उसे वापस धरती पर लाया जा सके। इसके लिए इसरो ने रविवार को रियूजेबल लॉन्च व्हीकल ऑटोनॉमस लैंडिंग का सफल संचालन किया। किसी विमान की तरह इस अंतरिक्ष यान को बार-बार इस्तेमाल किया जा सकेगा।कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में RLV LEX को रविवार सुबह टेस्ट किया गया। इस दौरान RLV सफलतापूर्वक जमीन पर उतरा। इसरो ने बयान जारी कर कहा, भारत ने इसे हासिल कर लिया है। इसरो ने DRDO के साथ मिलकर RLV ऑटोनॉमस लैंडिंग मिशन को अंजाम दिया। भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से RLV को आसमान में ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button