वरुण गांधी का किसानों को खुला साथ:अटल जी का किसानों से जुड़ा 41 साल पुराना VIDEO पोस्ट किया,

लिखा- बड़े दिल वाले नेता के समझदार शब्द

किसानों के समर्थन में 40 दिन में वरुण गांधी ने 8 पोस्ट किए हैं।

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी अब आर-पार के मूड में आ गए हैं। वे लगातार किसानों का समर्थन कर सरकार को चेतावनी दे रहे हैं। गुरुवार को वरुण गांधी ने पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी का किसानों से जुड़ा 41 साल पुराना 1980 का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- बड़े दिल वाले नेता के समझदार शब्द…। सियासी गलियारे में इसे भाजपा सरकार को वरुण का अल्टीमेटम बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या है?
वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी अपने चिर परिचित अंदाज में किसी कार्यक्रम के दौरान किसानों के समर्थन में बोलते हुए तत्कालीन सरकार को चेतावनी दे रहे हैं। वह कहते हैं, ‘मैं सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं। दमन के तरीके छोड़ दीजिए। हमें डराने की कोशिश मत कीजिए। किसान डरने वाला नहीं है। हम किसानों के आंदोलन का राजनीति के लिए प्रयोग करना नहीं चाहते हैं, लेकिन हम किसानों की उचित मांग का समर्थन करते हैं। अगर सरकार दमन करेगी। कानून का दुरुपयोग करेगी। शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश करेगी तो किसानों के संघर्ष में कूदने से हम संकोच नहीं करेंगे। हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।’

वरुण गांधी ने पूर्व पीएम अटल के वीडियो पोस्ट किया।

किसानों के समर्थन में 40 दिन में वरुण ने किए 8 पोस्ट
सांसद वरुण गांधी का भाजपा से मोहभंग हो रहा है। उनकी सोशल मीडिया की पोस्ट्स इसकी तरफ साफ इशारा कर रहीं हैं। बीते 40 दिन में उन्होंने 8 पोस्ट किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर किए हैं। लखीमपुर हिंसा को लेकर भी उन्होंने किसान के समर्थन में लगातार पोस्ट किए। इसके बाद उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया था।

लखीमपुर खीरी को हिंदू बनाम सिख बनाया जा रहा
वरुण गांधी ने बीते रविवार को लखीमपुर हिंसा को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में बदले जाने को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि ‘लखीमपुर खीरी को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है। यह अनैतिक है। उन घावों को फिर से कुरेदना खतरनाक है। हमें राजनीतिक लाभ को राष्ट्रीय एकता के ऊपर नहीं रखना चाहिए।’

वरुण की आज की पोस्ट के 3 संयोग
1980 का पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के इस वीडियो के तीन संयोग हैं। 1980 में ही वरुण पैदा हुए थे, और यही वह साल भी था जब जून में उनके पिता संजय गांधी की विमान हादसे में मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button