मुंबई स्टेशन पर US-जापान जैसी सुविधा:IRCTC ने पहला पॉड होटल शुरू किया,

कैप्सूल की तरह दिखने वाले लग्जरी कमरों में आराम कर सकेंगे यात्री

इंडियन रेलवे ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार से अपना पहला पॉड होटल या पॉड रूम शुरू कर दिया है। ऐसे रूम अमेरिका और जापान में काफी प्रसिद्ध हैं। अगर कोई यात्री ट्रेन की यात्रा के बाद थकान महसूस करता है, तो वह स्टेशन पर ही इस पॉड होटल में ठहरकर आराम कर सकता है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस कैप्सूलनुमा कमरों के होटल में एक यात्री 12 से 24 घंटे तक रुक सकता है। यहां रुकने का किराया 999 रुपए से लेकर 1999 रुपए तक होगा। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसका किराया काफी कम रखा गया है।

रेलवे ने इसे अर्बनपॉड नाम दिया है। इसमें वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मौजूद हैं।

रेलवे के मुताबिक, प्राइवेट पॉड का किराया 1249 रुपए से लेकर 2499 रुपए तक होगा। अगर आप किसी शॉर्ट बिजनेस ट्रिप पर मुंबई जाते हैं, या फिर बच्चों के ग्रुप को सैर पर ले जाना चाहते हैं तो यह होटल ठहरने के लिए शानदार जगह है। रेल मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस वर्ल्ड क्लास पॉड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इस होटल को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है, ताकि रुकने वाले यात्री का अनुभव शानदार हो सके।

इन देशों में पहले से हैं ‘पॉड होटल’
IRCTC के अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई सेंट्रल टर्मिनस की पहली मंजिल के इस पॉड होटल में कुल 48 कमरे हैं। इन कमरों की लंबाई 7 फीट, चौड़ाई और ऊंचाई 4 फीट है। ‘पॉड्स’ में होटल की तरह आरामदायक बिस्तर होता है। दुनिया में सबसे पहले इस तरह के होटल की शुरुआत जापान में हुई थी। अब जापान, रशिया, यूएस, यूके, नीदरलैंड्स, सिंगापुर और मलेशिया में बड़े पैमाने पर पॉड होटल मौजूद हैं। अर्बनपोड भारत में खुलने वाले पहले बुटीक पॉड होटलों में से एक है।

एक यात्री यहां 12 से 24 घंटे तक ठहर सकता है।

क्या है पॉड होटल?
पॉड होटल एक कैप्सूलनुमा कमरे होते हैं। ये सभी एयरकंडीशन कमरे होते हैं। मौजूदा समय में पॉड होटल को चार कैटगरी में बांटा गया है। जिनकी अलग-अलग कीमत और सुविधाएं हैं। मुंबई स्टेशन पर बने पॉड रूम को क्लासिक पॉड, एक्सक्लूसिव लेडिज पॉड, एक्सक्लूसिव लेडिज पॉड और सूटेड पॉड में बांटा गया है। इसी के आधार पर इसकी कीमत तय की गई है।

होटल में ये होंगी सुविधाएं

कॉमन एरिया में लोगों के बैठने के लिए स्थान बनाया जाएगा।यहां पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।पॉड होटल के कमरों में बॉथरूम नहीं होगा।कमरे में सैटेलाइट टीवी, कंप्लीमेंट्री वाई-फाई होगा।कमरे के बाहर बैगेज लॉकर, पावर सॉकेट, USB पोर्ट की सुविधाएं होंगी।पॉड होटल में 2 बिजनेस सेंटर डेस्क भी उपलब्ध होगी, जहां व्यक्ति कॉफी के साथ अपना काम कर सकता है।इस होटल में उपलब्ध इस कैफेटेरिया में व्यक्ति को रात 10 बजे तक खाना भी सर्व किया जाएगा।

इन कैप्सूल रूम में लोगों की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा गया है।

3000 वर्ग फुट में फैला है होटल
IRCTC ने ओपन टेंडर के आधार पर 9 साल के लिए पीओडी कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम की स्थापना, संचालन और प्रबंधन का ठेका दिया है। यह साइट मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग की पहली मंजिल पर है। यह 3000 वर्ग फुट में बना है।

डोरमेट्री से ऐसे अलग है यह कैप्सूल रूम
कैप्सूल रूम पहले से चले आ रहे रेलवे रिटायरिंग रूम या डोरमेट्री का आधुनिक और कॉम्पेक्ट रूप हैं। रेलवे रिटायरिंग रूम AC या नॉन AC होते हैं, लेकिन मुंबई में शुरू हुए सभी कैप्सूल रूम सेंट्रल AC वेंट से जुड़े हैं। इसके बिस्तर रिटायरिंग रूम के कमरों से ज्यादा आरामदायक हैं और इसके हर कमरे में टीवी लगा हुआ है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button