भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकटों से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर बने मैन ऑफ द मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पहला T20 मुकाबला न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला गया। जहां भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकटों से करारी शिकस्त दी है। भारत के खिलाड़ियों ने आज बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया। भारत ने पहले गेंदबाजी की जहां पर भारत को न्यूजीलैंड ने 204 रन का बड़ा लक्ष्य दिया।

इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को पूरा करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी करके दिखाई। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सिर्फ 7 रन ही बनाए लेकिन दूसरे ओपनर केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के छक्के उड़ा दिए। केएल राहुल ने 27 गेंदों का सामना करके 56 रन बनाए जिसमें उन्होंने चार चौके और तीन लंबे छक्के मारे। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ 99 रन की शानदार पार्टनरशिप की। इसमें विराट कोहली ने 45 रन मारे और 32 गेंदों का सामना किया। विराट कोहली की इस पारी में तीन चौके और एक छक्का लगा।

‌शुरुआत में लग रहा था की 204 रनों का लक्ष्य भारत आसानी से हासिल कर लेगा। लेकिन उसके बाद केएल राहुल आउट हो गए और उसके थोड़ी देर बाद विराट कोहली भी। दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट हो जाने से ऐसा लग रहा था कि ये बड़ा स्कोर नहीं बन पाएगा। लेकिन फिर आय शिवम दुबे और शिवम दुबे भी 13 रन बनाकर आउट हो गए जिसमें उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा था। शिवम दुबे के आउट होने के बाद मनीष पांडे ने स्टेडियम में कदम रखा अब मैदान में श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे मौजूद थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने अच्छी पारी खेली और भारतीय टीम को जीत दिलाई। इस पारी में श्रेयस अय्यर ने 58 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया 5 चौके जड़े और 3 बड़े छक्के भी मारे। श्रेयस अय्यर 200 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे। श्रेयस अय्यर की इस पारी ने भारतीय टीम को आसानी से जीत दिला दी। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया

Related Articles

Back to top button