उत्तराखंड के चुनावी मौसम में केजरीवाल ने लोगों को दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं

नई दिल्ली,  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड की धरती पर ऋतुओं के अनुसार कई अनेक पर्व मनाए जाते हैं। इन्हीं खास पर्वों में शामिल हरेला उत्तराखंड का लोकपर्व है।| हरेला शब्द का तात्पर्य हरियाली से है।

केजरीवाल ने अपने सन्देश में लिखा कि ”पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम और हरियाली को समर्पित देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व ”हरेला” की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।”

सिसोदिया ने लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड की महान संस्कृति और प्रकृति के प्रति प्रेम का त्योहार ”हरेला” की आप सभी को शुभकामनाएं।

आम आदमी पार्टी ने आने वाले दिनों उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक जमीन तैयार करने में पूरी ताकत लगा दी है। खुद मुख्यमंत्री केजरीवाल वहां चुनावी यात्राएं कर रहे हैं। यही वजह है पार्टी प्रदेश से जुड़ी सभी गतिविधियों पर विशेष नजर बनाई हुई है। इसी क्रम में बीते दिनों चिपको आंदोलन के प्रणेता और प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने बहुगुणा की तस्वीर का अनावरण करते हुए कहा कि ”स्व. श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी ने पर्यावरण संरक्षण में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, भारत सरकार से मेरी अपील है कि स्व. श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

Related Articles

Back to top button