उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पीएम मोदी ने चुनावी हुंकार भरी, अखिलेश और राहुल पर निशाना साधा।

सहारनपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित।

उत्तर प्रदेश (सहारनपुर): पीएम मोदी यूपी के सहारनपुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को झुकने नहीं दूंगा। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

उन्होंने कहा, ’10 वर्ष पहले मैं चुनावी जनसभा के लिए सहारनपुर आया था। उस समय देश घोर निराशा, घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि मैं देश झुकने नहीं दूंगा देश रुकने नहीं दूंगा।

दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है।यूरोप में भी बज रहा है। अमेरिका और अफ्रीका में भी भारत का डंका बज रहा है।140 करोड़ के वोट की ताकत है कि दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है।इसलिए, हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है गांव-शहर सब कह रहे हैं, फिर एक बार मोदी सरकार।कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने मंच से कहा कि पहली सरकार सिर्फ वायदे करती थी।

भाजपा सरकार काम कर रही है। कानून व्यवस्था सुधरी है। पलायन से लोग दुखी थे। महिलाएं परेशान थी। मोदी जी ने देश को तरक्की की नई राह दिखाई।

कोई भी भेदभाव नहीं किया। बिना जाति, भेदभाव के काम किया। अबकी बार 400 पार लोगों से ही आ रही है।

Related Articles

Back to top button