लखीमपुर में प्रियंका का रौद्र रूप, राहुल बोले- मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी

नई दिल्ली लखीमपुरी खीरी में किसानों की मौत के बाद राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ उनकी काफी तीखी बहस हुई। घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे घटनाक्रम पर प्रियंका गांधी को उनके साहस के लिए बधाई दी है।

वो तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। इससे पहले यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को उनके घर में हाउस अरेस्ट कर लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद प्रियंका छुपते छुपाते लखीमपुर खीरी पहुंचने का प्रयास कर रही थी। इस बीच लखीमपुर खीरी में प्रवेश से पहले हरगांव बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

प्रियंका गांधी ने पुलिस वालों को जमकर सुनाया

लखीमपुर खीरी नहीं जा पाएंगे पंजाब के डिप्टी सीएम
पंजाब कांग्रेस में संकट के बीच इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस ने कुछ राहत की सांस जरूर ली होगी। पंजाब के सियासी संकट के बीच पूरा फोकस अब लखीमपुर खीरी पर शिफ्ट हो गया है। पंजाब के डिप्टी सीएम भी आज लखीमपुर खीरी पहुंचने की घोषणा की है। यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने लखनऊ एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल और पंजाब के डिप्टी सीएम रंधावा को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं देने को कहा है। लखीमपुर खीरी में रविवार को झड़प में तीन किसान समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button