इमरान मसूद सपा में तो भाई नोमान ने छोड़ा RLD का साथ, बसपा का थामा हाथ

कांग्रेस छोड़कर जयंत सिंह चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल में हुए थे शामिल

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सहारनपुर में बड़ी सियासी हलचल दिख रही है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद के समाजवादी पार्टी  में शामिल होने के ऐलान के बाद अब उनके जुड़वा भाई नोमान मसूद बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस छोड़कर जयंत सिंह चौधरी का थामा था हाथ

नोमान भी अपने भाई इमरान की तरह कांग्रेस के ही सदस्य थे।  हालांकि कुछ महीनों पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जयंत सिंह चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो थे। अब वह आरएलडी से भी नाता तोड़कर बसपा के हाथी पर सवार हो गए हैं। बसपा की सदस्य ग्रहण करते हुए नोमान मसूद ने कहा, ‘अखिलेश यादव धुव्रीकरण का हवाला देते हुए मुस्लिमों को ज्यादा टिकट देने के लिए तैयार नहीं है, जबकि बीएसपी वर्ष 2017 की तरह इस बार मुस्लिम प्रत्याशियों को अधिकतम टिकट देने जा रही है।

आरएलडी छोड़ने के पीछे बताया येे वजह

बता दे कि नोमान के आरएलडी का दामन छोड़ने के पीछे उनकी पार्टी का सपा के साथ गठबंधन को वजह बताया जा रहा है। दरअसल नोमान गंगोह विधानसभा क्षेत्र से टिकट की उम्मीद में थे, लेकिन दोनों दलों के बीच हुए सीट शेयरिंग समझौते के तहत यह सीट अब समाजवादी पार्टी के खाते में चल गई है। उधर उनके भाई इमरान मसूद ने भी ऐलान किया है वह कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इमरान मसूद ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूपी में यदि बीजेपी को हराना है तो समाजवादी पार्टी के साथ ही आना होगा। सपा ही यूपी में भाजपा का मुकाबला कर सकती है।

Related Articles

Back to top button