ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के कारण तटीय इलाकों को अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में मौसम विभाग ने लाल और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। मछुआरों को समुद्र से बचने की सलाह दी जाती है। 28 जुलाई तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। उपमुख् यमंत्री अजित पवार लगातार तीन दिन से भारी बारिश को देखते हुए बैठक कर रहे हैं। मुंबई आज ऑरेंज अलर्ट पर है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि एक चक्रवात बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य और उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तट पर पनप रहा है। इसके प्रभाव से उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्र में कम दबाव होगा। 26 जुलाई के आसपास दबाव क्षेत्र में केंद्रित होने की संभावना है। IMDI ने कहा कि कम दबाव क्षेत्र बाद में उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों पर धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है।

और तो और कर्नाटक और तेलंगाना में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Related Articles

Back to top button