अगर इतनी पावरफुल महिला सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित हो सकती हैं: निर्भया की मां आशा देवी

स्वाति मालीवाल केस में रोज किसी न किसी का बयान सामने आ रहा है, हालांकि इस मामले में आरोपी विभव कुमार को गिरफ्तार किया गया है कुमार

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में अब एक नया बयान सामने आया है। यह बयान देने वाली कोई मामूली महिला नहीं है, बल्कि एक ऐसी महिला है जिसकी बेटी भी कुछ इसी तरीके के मामले में जान गवां चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं निर्भया की मां आशा देवी की।

जानिए आशा देवी ने क्या कहा है 

निर्भया की मां आशा देवी ने स्वाति मालीवाल पर कहा है कि, स्वाति मालीवाल के साथ बहुत गलत हुआ है। वो स्वाति मालीवाल को अच्छे से जानती हैं। कई बार उनसे मुलाकात हुई है। उनके साथ बहुत काम भी किया है। उन्होंने हमारे केस में भी मदद की।

आशा देवी ने आगे बोलते हुए कहा कि, मैंने कई महिलाओं का केस उनसे डिस्कस किया है। उन्होंने जितना हो सके मदद की है। अगर इतनी पावरफुल महिला सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित हो सकती हैं?”

आज के समय में इंसाफ दूर की बात है 

आशा देवी ने कहा कि, आज की तारीख में किसी बच्ची के साथ कुछ होता है तो दस जगह धक्के खाओ। इंसाफ तो बहुत सालों तक दूर की बात है। वादा करना अलग चीज है और उस पर काम करना अलग चीज है। किसी के साथ कोई केस हो गया और उसमें फांसी की सजा हो भी जाती है तो फांसी होती नहीं है। इसे मैंने बहुत करीब से देखा है।”

जानिए क्या है स्वाति मालीवाल केस

बीते 13 मई को जब स्वाति मालीवाल दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थी। तब वहां पर उनके पीए विभव कुमार ने स्वाति से मारपीट की थी। जिसकी शिकायत स्वाति मालीवाल ने दर्ज कराई थी। स्वाति के शिकायत दर्ज कराने के बाद आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि, यह बात सही है की स्वाति के साथ विभव ने मारपीट की है। हालांकि आप नेता आतिशी ने स्वाति को ही गलत बताया था। स्वाति के केस दर्ज कराने के बाद विभव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button