असम में कोरोना के 380 नये मरीजों की शिनाख्त, कुल 206015 संक्रमित

गुवाहाटी। असम में शुक्रवार को 03 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं 380 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 25672 लोगों की जांच की गई है। संक्रमितों का आंकड़ा 1.48 फीसद है।

राज्य में कोरोना से अब तक कुल 926 व्यक्तियों की मौत हुई है। शुक्रवार को 03 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है। शुक्रवार को कामरूप (मेट्रो) जिला में कुल 99 नये रोगियों की शिनाख्त हुई है।

राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शुक्रवार की देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 206015 हो गई है। 194665 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 1094 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। 10421 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 94.49 फीसद है, वहीं एक्टिव मामले 5.05 फीसद तथा मृत्यु दर 0.45 फीसद है।

Related Articles

Back to top button