पत्नी को लेने ससुराल गया पति हुआ लव जिहाद का शिकार, जबरन कराया धर्म परिवर्तन , जाने क्या है पूरा मामला

दिल्ली : देश में लव जिहाद (Love Jehad) के खिलाफ कोई सख्त कानून न होने के कारण इन मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में अब दिल्ली के ही प्रेम नगर से एक एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, लेकिन इस बार मामला किसी लड़की के साथ लव जिहाद का नहीं है। दरअसल, एक सख्श ने 2 साल पहले अपनी प्रेमिका से शादी रचाई थी, अब उस व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसके साथ लव जिहाद किया है।

बता दें कि पीड़ित शख्स ने दिल्ली के प्रेम नगर थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने दबाव डालकर उसे जबरन मोहित से अबुजर अंसारी बना दिया है। इसके साथ ही मोहित ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वो हिन्दू नाम से फेसबुक पर उससे मिली थी। पीड़ित शख्स ने बताया कि, वह दोनों फेसबुक पर एक दूसरे से मिले और यहीं बात करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

पीड़ित शख्स ने आगे बताया कि जब दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हुई तो बात शादी तक जा पहुंची, लेकिन तभी लड़की ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो हिंदू लड़की नहीं है उसने बताया कि वो दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखती है। इस दौरान लड़की ने लड़के को यकीन दिलाया कि वो उम्र भर उसके साथ हिंदू बनकर रहेगी, तो लड़का शादी के लिए तैयार हो गया, और लड़की ने जो कहा वो करके भी दिखाया।

उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली लड़की रेशमा (बदला हुआ नाम) और मोहित शादी के बाद एक लड़की हुई। यहां तक सब कुछ सही चल रहा था तभी अचानक मोहित की बीवी बिना किसी को बताए अपने घर गोंडा चली गई। मोहित जब अपनी बीवी को लेने अपने ससुराल पहुंचा तो लड़की के परिवार वालों ने उसे डराय, धमकाया और उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया अब रेशमा का पति मोहित से अबुजर अंसारी बना दिया गया। इसके बाद मोहित से 80 हजार रुपये भी ले लिए उसके बाद ही उसकी पत्नी को साथ जानेे दिया गया।

खबरों के मुताबिक, मोहित के ऊपर उसकी पत्नी के घर वालों ने साल 2019 में दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसकी गोंडा पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर महज 1 साल बाद मोहित ने दिल्ली के प्रेम नगर थाने में लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया है। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी टीम गोंडा जाएगी और मामले की जांच करेगी।

Related Articles

Back to top button