दो बेटियों से हमलाकर पति ने लगायी आग, चारों अस्पताल में भर्ती

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी अस्पताल के प्रांगण में रह रहे एक व्यक्ति ने आज दोपहर पत्नी से हुए विवाद के बाद पत्नी और दो बेटियों पर चाकू से हमला कर स्वयं भी आग लगा ली। चारों को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर मुंगावली के सिविल अस्पताल परिसर में रहने वाले 50 वर्षीय शिक्षक श्रीराम दुबे का अपनी 40 वर्षीय पत्नी वंदना दुबे से विवाद हो गया। विवाद में शिक्षक अपना आपा खो बैठा और सब्जी काटने के चाकू से पत्नी वंदना दुबे के छाती, हाथ और जांघ में सात-आठ वार किए। वहीं, 12 साल की बेटी डिंपल एवं तीन वर्षीय बेटी पीहू का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद शिक्षक ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा दी, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों ने उसकी आग बुझायी।
अस्पताल स्टाफ और लोगों ने तुरंत चारों गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल मुंगावली में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती शिक्षक श्रीराम दुबे ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लगातार छह-छह घंटे तक फोन पर बात करती रहती थी। इससे पति-पत्नी में चार माह से विवाद चल रहा था और इसी गुस्से में उसने पत्नी व बच्चियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button