पत्नी की हत्या कर पति ने सल्फॉस खाई, मौत, जानें पूरा मामला

झांसी के ग्राम तालौड़ में एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के चलते पहले कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी । उसके बाद पति ने भी सल्फास खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

झाँसी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तालौड़ में रहने रमजानी का अपनी पत्नी से शादी के बाद से ही विबाद चलता था। आय दिन दोनो में झगड़ा होता था। रिश्तदारों व आसपास के लोगो ने कई बार उनमे सुलह कराई लेकिन बात नही बनी। बताया जा रहा है कि बीती रात भी दोनो में झगड़ा हुआ और रमजानी ने कुल्हाड़ी से पत्नी जमीला पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रमजानी ने भी सल्फास खा ली। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में रमजानी को गम्भीर हालात में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी भी मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी मोंठ डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। आय दिन झगड़ा होता था। बीती रात भी इसी झगड़े के चलते पति ने कुल्हाड़ी से पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद सल्फास खा ली। पति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button