आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, अलीगढ़ समेत 10 मंडलों में नए उप आबकारी आयुक्त

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में शराब कांडों के बीच यूपी आबकारी विभाग (UP Excise Department) में बड़े पैमाने पर तबादले (Transfer) किए गए हैं. इसके तहत 10 उप आबकारी आयुक्तों (10 Deputy Excise Commissioner) को नई तैनाती दी गई है. ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार जैनेंद्र उपाध्याय उप आबकारी आयुक्त आगरा (Agra) बनाए गए हैं, वहीं विजय कुमार मिश्र उप आबकारी आयुक्त लखनऊ (Lucknow) होंगे.

इस ट्रांसफर लिस्ट में अलीगढ़ में नए उप आबकारी आयुक्त की तैनाती भी शामिल है. लिस्ट में गोरखपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, आजमगढ़, झांसी जिलों भी शामिल हैं.

रविंद्र कुमार निगम भेजे गए प्रयागराज

इसी तरह से जितेंद्र बहादुर सिंह उप आबकारी आयुक्त, गोरखपुर, राजेंद्र कुमार सिन्हा मुरादाबाद, श्याम प्रकाश चौधरी मिर्जापुर और रविंद्र कुमार निगम उप आबकारी आयुक्त मुख्यालय प्रयागराज पद पर भेजे गए हैं. शैलेंद्र कुमार राय उप आबकारी आयुक्त सहारनपुर, लाल बहादुर मिश्रा आजमगढ़, सुनील कुमार मिश्र झांसी, विनय कुमार सिंह अलीगढ़ भेजे गए हैं.ट्रांसफर लिस्ट

जैनेंद्र उपाध्याय उप आबकारी आयुक्त आगरा

विजय कुमार मिश्र उप आबकारी आयुक्त लखनऊ

जितेंद्र बहादुर सिंह उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर

राजेंद्र कुमार सिन्हा उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद

श्याम प्रकाश चौधरी उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर

रविंद्र कुमार निगम उप आबकारी आयुक्त मुख्यालय प्रयागराज

शैलेंद्र कुमार राय उप आबकारी आयुक्त सहारनपुर

लाल बहादुर मिश्रा उप आबकारी आयुक्त आजमगढ़

सुनील कुमार मिश्र उप आबकारी आयुक्त झांसी

विनय कुमार सिंह उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़

Related Articles

Back to top button