राशिफल 23 अप्रैल 2023: जानिए क्या कहती आज आपकी तकदीर

मेष राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ सुखद समाचार मिलने की उम्मीद हैं। व्यावसायिक स्तर पर अपनी ओर से भरसक प्रयास करें, सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिये यह समय उचित है, लेकिन तमाम पहलुओं पर अच्छे से विचार-विमर्श जरूर करें। नौकरीपेशा भी अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को करेंगे पूरा। सेहत से परेशान रह सकते हैं

वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर भरोसा न करें। अपनी मेहनत पर विश्वास करें और आगे बढ़ते रहें। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। जीमन-जायदाद के सौदे करने से पहले बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। किसी नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मित्रों से संबंध काफी अच्छे रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य विस्तार को लेकर आवश्यक निर्णय ले सकते हैं और नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यों में अपने प्रयासों से सफल होंगे। सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों की सफलता के लिए कड़ी मेहनत और भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। निर्णय लेने में सावदानी बरतें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

सिंह राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी तथा व्यापार में लाभ मिलने की संभावना रहेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी संभलकर चलने की आवश्यकता है। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से दूर रहें। मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। यात्रा पर जाने से बचें।

तुला राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता रहेगी और धनलाभ भी होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण अच्चा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि-  आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन अपने प्रयासों से कारोबार में मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लेना अच्छा रहेगा। शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्राओं की संभावना रहेगी।

धनु राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है।

मकर राशि- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति के अवसर में मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से मन अशांत रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशि- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। धनलाभ के साथ कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शत्रुओं का भय बना रहेगा। नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव हो सकता है और मानसिक रूप से भी चिंता बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी रहेगी। थोड़ी बहुत समस्या आएगी, अंत में सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

मीन राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को करने की नई योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं। परिजनों और मित्रों के साथ समय बिता सकेंगे, जिससे परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है।

Related Articles

Back to top button