राशिफल 22 अप्रैल 2023: जानिए क्या कहती आज आपकी तकदीर

मेष राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार सकारात्मक संभावनाओं से भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आर्थिक लाभ मिल सकता है। धनप्राप्ति के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। वाणी में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें। पूरे दिन उत्साह और आनंद से भरे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है, लेकिन व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। रुके कार्यों में गतिशीलता आएगी। अधिक धन खर्च पर नियंत्रण करना होगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। घर में सुखद महौल रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिस्थितियां आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। नए मकान या वाहद की खरीद का शुभ समाचार आ सकता है। नवीन योजनाएं सफल हो सकती है। यात्रा लाभकारी रहेगी। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना रहेगी।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। धनप्राप्ति के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन लाभदायी होगा। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नए कार्यों की शुरुआत ना करें। स्वास्थ्य में गड़बड़ी रहेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने में सफल होंगे। मांगिलक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा और आप धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव करेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराना कर्ज और बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने से बचें। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार को लेकर प्रवास हो सकता है, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। परोपकार की भावना से गरीबों की मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के साथ-साथ संतानों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नराकात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। आध्यामिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में बीतेगा। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button