हिमाचल प्रदेश: ताजा बर्फबारी के बाद, कुल 588 सड़कें बंद, 8 जिलों में 1 फीट से 4 फीट बर्फ हुई जमा

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है | जम्मू – कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब , राजस्थान और दिल्ली में ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं | दिल्ली एनसीआर में सोमवार से ही बारिश हो रही है | वहीँ हिमाचल प्रदेश की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फ़बारी हो रही है | हिमाचल प्रदेश में ताज़ा बर्फ़बारी के बाद कुल 588 सड़के बंद हो गई है, 2436 बिजली आपूर्ति लाइनें बाधित हो गई हैं और राज्य में 33 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं। राज्य के 8 जिलों में, विभिन्न स्थानों पर 1 फीट से 4 फीट बर्फ जमा हुई है |


इस बर्फ़बारी से सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है | हिमाचल प्रदेश में रहने वाले लोगो को तो काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यात्रियों के लिए खुशखबरी है | सभी यात्री इस बर्फ़बारी का आनंद ले रहे हैं | शिमला में भी बहुत बर्फ़बारी हुई है | यात्रियों को इससे पहले बर्फ़बारी का आनंद लेने के लिए कुर्फी या नारकंडा जाना पड़ रहा था लेकिन अब शिमला में भी काफी बर्फ़बारी पड़ रही है |

Related Articles

Back to top button