महाराष्ट्र तथा केरल में कोरोना से हुई सबसे अधिक मौतें, देखे आकड़ें

नई दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण 123 मरीजों की मौत हुई, जिसमें महाराष्ट्र तथा केरल में कोरोना लोगों के लिए अधिक जानलेवा साबित हुआ है। इस दौरान महाराष्ट्र में जहां 32 लोगों की जान गयी, वहीं केरल में 20 लोगों ने दम तोड़ा। इन दोनों राज्यों को छोड़ किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 11,666 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ सात लाख से अधिक हो गयी है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 14,301 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 73 हजार 606 हो गयी। सक्रिय मामले 2,758 कम होकर 1,73,740 रह गये हैं । इसी अवधि में 123 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 53 हजार 847 हो गया है। देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.94 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.62 फीसदी रह गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.44 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें-कोरोना महामारी ने 4.28 लाख से ज्यादा अमेरिकियों की ली जान

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……स्वस्थ…………मौत

अंडमान-निकोबार- 10—- -4922——– 62

आंध्र प्रदेश—— 1369—-878828——7152

अरुणाचल प्रदेश– 15——16753——– 56

असम———- 2104—-213857——1081

बिहार———- 1645—-256014——1490

चंडीगढ़——– 146——20339——-334

छत्तीसगढ़—— 4513—–289708——3647

दादरा-नगर हवेली

दमन- दीव—— 6——- 3388——— 2

दिल्ली——— 1501—–621995——-10829

गोवा———– 737—– 51600——–763

गुजरात——— 3976—–251862——-4382

हरियाणा——– 1254—– 263236——-3014

हिमाचल प्रदेश—- 331——-55991——- 974

जम्मू- कश्मीर—–1050—–121253——–1931

झारखंड——— 723——116706——–1066

कर्नाटक——— 6317—– 918859 —— 12207

केरल———- 72476—–829452——- 3663

लद्दाख——— 48——– 9511———- 129

लक्षद्वीप——— 69——– 0———— 0

मध्य प्रदेश ——3053——-247418——-3799

महाराष्ट्र——– 44624—–1920006—— 50894

मणिपुर——— 161——–28476——– 370

मेघालय——– 89———13506——–146

मिजोरम——–42———-4311——— 9

नागालैंड——- 57———11938——– 88

ओडिशा——- 1226——- 331535—— 1906

पुड्डुचेरी——— 282——–38006——- 646

पंजाब ———-2080——164745——–5581

राजस्थान——– 2664—— 311679——-2761

सिक्किम ——–102———5844——– 133

तमिलनाडु—— 4676——–819306——–12333

तेलंगाना ——–2698——–289631——–1594

त्रिपुरा———- 21———-32934——– 391

उत्तराखंड—— 1439——— 92748——–1639

उत्तर प्रदेश ——6368———584372—— 8636

पश्चिम बंगाल—– 5868——– 552877—– 10139

कुल————-173740——10373606—- 153847

Related Articles

Back to top button