हाथरस : नगर निगम कर्मचारियों ने भाजपा के अध्यक्ष के साथ की मारपीट

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के हाथरस अड्डे पर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा भाजपा के गाँधी नगर मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसको लेकर भाजपाइयों में आक्रोश पनपा,नगर निगम अतिक्रमण अभियान के दौरान हुआ हंगामा,स्थानीय लोगों के पक्ष में पहुंचे हुए थे भाजपा के कार्यकर्ता ,कहा-सुनी के बीच नगर निगम कर्मचारी और भाजपाइयों में हुई हाथापाई,कई लोग हुए हैं चोटिल,हंगामे की सूचना पर इलाका पुलिस व आला अधिकारीपहुंचे।

नगर निगम द्वारा हाथरस अड्डे पर बड़े स्तर पर दो दिन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोग जिसका विरोध कर रहे हैं। एक दिन पहले भाजपा महिला पार्षद और नगर निगम की टीम के बीच हॉट टॉक भी हुई थी। बीजेपी गाँधी नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश का आरोप है कि उसके भतीजे को नगर निगम कर्मी मारपीट करते हुए पकड़ कर गाड़ी में जबरन बिठाकर ले जा रहे थे। तो पूछताछ करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। भाजपाइयों के साथ मारपीट की सूचना मिलने के बाद अन्य भाजपाई भी एकत्रित हो गए और भारी तादात में थाने पर पहुंच कर नगर निगम कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर इलाका पुलिस व आलाधिकारी भी पहुंच गए।

 

Related Articles

Back to top button