हाथरस ‘गैंगरेप’: रोहतास जिले में हाथरस की घटना पर विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने निकाला कैडिल मार्च..

भीम आर्मी एवं अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज रोहतास जिले के कोचस में उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ गैंगरेप मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कैडिला मार्च निकाला। इस दौरान पूरे नगर में कैडिंल मार्च निकाला गया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

उन लोगों का कहना है कि हाथरस में दलित लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इसके बाद उसके परिजनों को प्रशासन द्वारा डराया धमकाया जा रहा है। रविदासिया धर्म संगठन के नेता राजेंद्र प्रभाकर ने कहा कि योगी सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

रिपोर्टर – आशुतोष कुमार

Related Articles

Back to top button