करीना कपूर खान का जन्मदिन:दादा राज कपूर ने नाम रखा था सिद्दीमा,

मां बबीता ने बुक एना कैरेनीना से प्रेरित होकर बदल दिया नाम और रख दिया करीना

 

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। कपूर परिवार की लाडली बेटी और पटौदी खानदान की बहू करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। वे राजकपूर की पोती और रणधीर-बबीता की बेटी हैं।

 

उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू 19 साल की उम्र में साल 1999 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के जरिए किया था। इस फिल्म के लिए करीना को बेस्ट न्यूकमर का ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ भी मिला। अपने 17 साल के करियर में बेबो ने ‘चमेली’, ‘देव’, ‘ओंकारा’ और ‘जब वी मेट’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्म ‘जब वी मेट’ में निभाए ‘गीत’ के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के कई बड़े अवॉर्ड्स मिलें। हम उनकी जिंदगी के कुछ फैक्ट्स बता रहे हैं।

राज कपूर, कृष्णा राज कपूर के साथ करिश्मा, रणबीर, रिद्धिमा और करीना।

राज कपूर, कृष्णा राज कपूर के साथ करिश्मा, रणबीर, रिद्धिमा और करीना।

करीना के कुछ सुने-अनसुने फैक्ट्स

 

करीना के दादा राज कपूर ने उनका नाम ‘सिद्दीमा’ रखा था। पर मां बबीता ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पढ़ी एक बुक एना कैरेनीना से प्रेरित होकर उनका नाम करीना रख दिया।

फिल्म ‘हीरोइन’ में करीना ने 138 डिजाइनर ड्रेसेज पहनी थीं (एक रिकॉर्ड)।

5 खान कलाकारों शाहरुख, सलमान, आमिर, सैफ अली खान और इमरान खान के साथ काम करने वाली इकलौती कलाकार हैं करीना।

यूनिवर्सल स्टूडियोज में शूटिंग (‘कम्बख्त इश्क’ फिल्म के लिए) करने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस करीना कपूर ही हैं।

03 बार (2008, 2013 और 2016 में) लाइफस्टाइल मैगजीन वर्व (Verve) की लिस्ट में देश की मोस्ट पावरफुल वुमन चुनी जा चुकी हैं करीना।

इस्टर्न आई मैगजीन की लिस्ट में उन्हें दो बार 2011 और 2012 में इंडिया की सबसे हॉट और एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुना जा चुका है।

पीपल मैगजीन ने 2010 में उन्हें इंडिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दिया था।

एकमात्र एक्ट्रेस जिन्हें सीएनएन की ‘हू मैटर्ड मोस्ट इन इंडिया’ लिस्ट में जगह मिली।

3 किताबों की को-राइटर भी हैं करीना। 2021 में प्रेग्नेंसी बाइबिल से एक किताब और लिखी है।

‘देव’ फिल्म में करीना ने पहली बार गाना भी गाया था।

शाहिद कपूर के कहने पर वह शाकाहारी बन गई थीं और अभी भी हैं।

चमेली फिल्म की तैयारी के लिए करीना कई बार रात में मुंबई के रेड लाइट एरिया में जाती थीं और सेक्स वकर्स के हाव-भाव को गौर से देखती थीं।

‘फिदा’ में अपने करियर में पहली बार करीना ने निगेटिव किरदार निभाया था।

पति सैफ के साथ की करीना की सभी फिल्में ‘टशन’, ‘कुर्बान’ और ‘एजेंट विनोद’ फ्लॉप हुई हैं।

करीना अपने दादा राजकपूर के निधन के बाद से होली नहीं मनातीं हैं।

फिल्म रिफ्यूजी में करीना।

फिल्म रिफ्यूजी में करीना।

डेब्यू: 30 जून 2000

 

करीना करिअर की शुरुआत ‘कहो ना प्यार है’ से करने वाली थीं, पर वहां ऋतिक को ज्यादा तवज्जो मिलती देख अपने परिजनों की सलाह पर बाद में उन्होंने अभिषेक बच्चन के अपोजिट ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू किया।

 

शादी : 16 अक्टूबर 2012

 

सैफ-करीना ‘टशन’ के दौरान नजदीक आए। सैफ ने उन्हें दो बार प्रपोज किया। दोनों बार पेरिस में ही। पहली बार करीना ने इनकार किया पर दूसरे प्रपोजल पर दो दिन बाद हां कह दी।

 

बेटे तैमूर का जन्म: 20 दिसंबर,2016

 

बेटे जहांगीर का जन्म: 21 फरवरी, 2021

 

प्रेग्नेंसी में भी एक्टिव रहीं, फैशन शोज किए। तैमूर के पैदा होने के बाद 16 किलो वेट घटाकर वापसी की। इसके बाद 21 फरवरी, 2021 में बेटे जहांगीर को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी के दौरान और तुरंत बाद एक्टिव हो गईं। हाल ही में ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग भी पूरी की है।

 

फेवरेट एक्ट्रेसेस

 

नरगिस, मीना कुमारी

 

फर्स्ट एक्टिंग टीचर

 

किशोर नमित कपूर

 

हॉबीज

 

घुड़सवारी

 

बेस्ट फ्रेंड्स

 

अमृता अरोरा, मलाइका अरोरा

 

फेवरेट बुक

 

द काइंड वर्द किलिंग

Related Articles

Back to top button