हमीरपुर : मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वाले सपा के 22 लोगों पर मुकदमा

हमीरपुर। राठ कस्बे में हाथरस कांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने समाजवादी पार्टी के 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राठ कस्बे के रामलीला मैदान में हाथरस की घटना और प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार की शाम को यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दानिश खान, मृत्युंजय प्रताप शनि, सपा के नगर अध्यक्ष रशीद राइन, सुलेमान, दीपक राजपूत, चमन, नरेन्द्र सहित अन्य तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। सपाईयों ने मुख्यमंत्री का प्रतीकात्म पुतला भी फूंका था। इस घटना को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुतला फूंकने के मामले में समाजवादी पार्टी के 13 नामजद और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button