अलविदा Twitter!..एलन मस्क ने Twitter का url बदला.. जानें अब नया url क्या है?

एलन मस्क ने अब पूरी तरह से Twitter से आजादी पा ली है। उन्होंने Twitter का url बदलकर x.com कर दिया है

Twitter का नाम आज इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गया। दरअसल एलन मस्क ने अपने X हैंडल में बड़ा बदलाव करते हुए इसके url को बदल दिया है।

जानिए क्या है नया url

अब इस सोशल मीडिया साइट का url, twitter.com से बदलकर x.com हो गया है। आपको बताते चलें कि,  एलन मस्क ने जबसे ट्विटर (x) को खरीदा है, तबसे इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अब इस X वेबसाइट का अंदाज भी नया नया सा लग रहा है। एलन मस्क ने कहा कि प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और ये पहले जैसा ही रहेगा। यहां तक कि X वेबसाइट पर प्राइवेसी पॉलिसी देखने के लिए लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है। इस वेबसाईट में सबसे बड़ा बदलाव यह देखने को मिला था की इसकी पहचान नीली चिड़िया का लोगो भी अब हटा लिया गया था।

मस्क ने 2023 में खरीदा था Twitter को 

आपको बताते चलें कि एलन मस्क ने अक्टूबर 2023 में Twitter को खरीदा था। उस समय मस्क ने 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीदा था। इसके बाद एलन मस्क (Elon Musk) ने इसके लोगो (नीली चिड़िया) समेत कई बड़े बदलाव किए थे। मस्क ने ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस की भी शुरूआत की थी। ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू करने के साथ ही कई बड़े सेलेब्स का ब्लू टिक अकाउंट हट गया था, जिसके बाद कई बड़े यूजर्स ने पैसे देकर फिर से सब्सक्रिप्शन लिया था।

पहले यूजर्स अपना अकाउंट खोलने के लिए twitter.com पर अकाउंट बनाते थे। लेकिन अब इसके url में बदलाव के बाद अब यूजर्स को x.com पर अपना अकाउंट बनाना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button