हिंसा मामले पर बोले गिरिराज, ‘बंगाल के रास्ते पर चल रहा बिहार’

पटना। बिहार में लगातार हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि हिंसा के मामले में बिहार अब बंगाल के रास्ते पर चल पड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश के गृह ज़िला नालंदा और सासाराम की घटना की जानकारी सीएम को नहीं है, उनको इस्तीफ़ा देनी चाहिए।
गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में हिन्दू पर अत्याचार हो रहा है, हिंदू अपने आप को असुरच्छित महसूस कर रहा है।
सीएम नीतीश कुमार केवल मुस्लिम का सीएम हैं। लेकिन वह भूल रहे हैं कि हिंदू भी उनको वोट देते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ है। अधिकारी भी झूठ बोल रहे हैं। मीडिया ने इसको बेनक़ाब किया है। उनके (नीतीश के? अधिकारी भी पलटू राम हैं।
गिरिराज सिंह ने दावा किया कि नालंदा में सोची समझी साजिश के तहत हमला करवाया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जाँच करवायी जानी चाहिए। नालंदा में दो लोग की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है।

-कबीर सिंह

Related Articles

Back to top button