महंगाई की मार

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम बढ़कर 859.50 रुपए पर पहुंचा

सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का LPG सिलेंडर 859.50 रुपए का हो गया है। इससे पहले 1 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

2021 में 163.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 859.5 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 163.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। 4 फरवरी को सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 719 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया था। इसके बाद 15 फरवरी को कीमत 769 रुपए और 25 फरवरी को दाम बढ़ाकर 794 रुपए कर दिए गए थे।

एक मार्च को सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 819 रुपए कर दिया गए थे। अप्रैल में 10 रुपए की कटौती की गई। इसके बाद 1 जुलाई को दाम 834.50 रुपए कर दिए गए थे। और इसके दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है।

इस साल घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई18 अगस्त859.50859.50886.00875.501 जुलाई834.50861.00834.50850.001 मई809.00835.50809.00825.001 मार्च819.00845.50819.00835.0025 फरवरी794.00820.50794.00810.0015 फरवरी769.00795.50769.00785.004 फरवरी719.00745.50719.00735.001 जनवरी694.00720.50694.00710.00

1 अगस्त को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे
इस महीने की शुरुआत में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था। हालांकि तब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

पिछले 7 सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई
पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 859.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 859.5 रुपए है।

डीजल 21 पैसे तक सस्ता हुआ
दूसरी ओर एक लीटर डीजल की कीमत बुधवार को 19-21 पैसे कम हुई हैं। जबकि पेट्रोल की कीमत जस की तस है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के मुताबिक राजधानी दिल्ली में डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपए पर बिक रहा है। आखिरी बार 17 जुलाई, 2021 को फ्यूल प्राइसेज में बदलाव हुए थे।

Related Articles

Back to top button