गबीजापुर : 17 ग्रामीणों की हत्या के बाद भी गृह मंत्री मूक दर्शक बने हुए हैं : महेश गागड़ा

गबीजापुर। जिले के पूर्व विधायक एवं पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के आते ही नक्सली सड़को पर खुले आम घूम रहे है, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है। बीजापुर जिले में अब तक 17 ग्रामीणों की हत्या मुखबीर के नाम पर नक्सलियों द्वारा की जा चुकी है, इसके बाद भी प्रदेश के गृह मंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं। ऐसा लगता है कि गृह मंत्री को और किसी बड़ी नक्सली वारदात का इंतजार है।

पूर्व विधायक एवं पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था व अपने जुझारू कार्यकर्ता को खोने का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सली कायराना करतूत को अंजाम देते हुए एक युवा आदिवासी मेरे भाई भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई, साथ ही गांव के आदिवासी युवक की भी हत्या की गई है। भाई धनीराम भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ सफल किसान, युवाओं के लिए बेहतरी का काम कर रहा था। स्थानीय ग्रामीणों को इलाज या अन्य सभी प्रकार के सहयोग करने को लेकर पुलिस भी धनीराम को शक की नजर से देखती थी, वहीं नक्सली मुखबीर के नाम पर धनीराम की निर्मम हत्या कर दी गई। नक्सली लगातार आदिवासियों की हत्या कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button