संगीता बिंद से लेकर और कौन होगा योगी कैबिनेट में शामिल, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज शाम को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। शाम साढ़े पांच बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के गांधी सभागार में होगा। जिन्हें शपथ लेना है उनमें जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार के नाम की चर्चा है।

कौन कहां से है विधायक:

1. जितिन प्रसाद : विधान परिषद सदस्य, निवासी: शाहजहांपुर

2. संगीता बिन्द : गाजीपुर विधायक

3. छत्रपाल गंगवार  : बहेड़ी विधायक, जिला बरेली

4. पलटू राम : बलरामपुर विधायक

5. दिनेश खटीक: हस्तिनापुर विधायक , मेरठ

6. संजय गौड़ : सोनभद्र विधायक

7. धर्मवीर प्रजापति : विधान परिषद सदस्य, निवासी आगरा

केंद्र में भी मिला था यूपी को महत्व:

आठ जुलाई को हुए मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास महत्व मिला था। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button