बिहार के नतीजों के बाद बोलीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, तेजस्वी अच्छा लड़का है

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों घोषित किए जा चुके हैं। चुनाव में एनडीए ने 125 सीट लाकर जीत हासिल की है, जबकि जीत के करीब पहुंचे महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को बुधवार को कहा, ”तेजस्वी एक बहुत अच्छा लड़का है। लेकिन, वह राज्य नहीं चला पाता।

लालू आखिरकार बिहार को जंगलराज की ओर फिर से ले जाते। तेजस्वी नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन बड़े होने के बाद। साथ ही उमा भारती ने मध्य प्रदेश नतीजों पर कमलनाथ की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, ”कमलनाथ जी ने चुनाव अच्छी तरीके से लड़ा। हो सकता है कि अगर वे इसी तरह से सरकार चलाते तो दिक्कत नहीं होती। वह काफी सभ्य व्यक्ति हैं मेरे बड़े भाई जैसे। उन्होंने यह चुनाव बहुत चतुराई से लड़ा।”

Related Articles

Back to top button