मुलायम सिंह यादव का पूर्व सुरक्षाकर्मी बना केंद्रीय मंत्री

आज आपको हम एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जो एक समय में मुलायम सिंह यादव के सुरक्षाकर्मी हुआ करते थे और आज मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री हैं

आगरा लोकसभा सीट से सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह को लंबे इंतजार के बाद मोदी कैबिनेट में जगह मिल गई है। इससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद छोड़कर सांसद का चुनाव जीते एसपी सिंह बघेल को तभी मंत्री बनाए जाने की अटकलें थी लेकिन मंत्री की कुर्सी के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ गया

बात है 19 के दशक की, उस वक्त एस पी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हुआ करते थे, जब 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद बघेल मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा में शामिल हो गए और उनके नजदीक आने का मौका मिला तो उन्होंने मुलायम सिंह यादव का भी दिल जीत लिया।

मुलायम सिंह यादव ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा और वह जीते। उसके बाद दो बार सांसद चुने गए मगर एसपी सिंह बघेल ने बसपा का दामन थाम लिया और 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी। 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े। हालांकि वह यह चुनाव हार गए।

इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना गए। बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचार के रूप में भूमिका निभाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निकट माने जाते हैं, 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने और 2019 में मंत्री पद से इस्तीफा देकर सांसद और अब केंद्रीय मंत्री, मगर सब इंस्पेक्टर से केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले एसपी सिंह बघेल को राजनीति में लाने वाला और सम्मान दिलाने वाले पहले शख्स मुलायम सिंह यादव थे जिसके कारण एसपी सिंह बघेल आज राजनीति में और केंद्रीय मंत्री बन गए

Related Articles

Back to top button