पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार थे। मोहाली में उनका इलाज चल रहा था। प्रकाश सिंह ने आज शाम अंतिम सांस ली। 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक बड़ी ही दुखभरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पू्र्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का देहांत हो गया है। प्रकाश सिंह बादल, जोकि कुछ दिनों से अस्पताल में इलाजाधीन थे, की मौत की खबर सुनते ही पंजाब के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है या यूं कहें कि पंजाब की सियासत को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के चलते प्रकाश सिंह बादल को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

Related Articles

Back to top button