पूर्व PM देवगौड़ा का पोते प्रज्ज्वल को चेतावनी..जहां हो जल्दी लौटे,मेरे धैर्य का परीक्षा मत लो

कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल का पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है, जिसके बाद अब देवगौड़ा का यह बयान सामने आया है

Loksabha Elections 2024: सेक्स स्कैंडल में फंसे कर्नाटक के नेता प्रज्वल रेवन्ना काफी समय से देश से भागे हुए हैं। सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद रेवन्ना विदेश भाग गए हैं। विदेश से लाने के लिए सरकार बहुत प्रयास कर रही है लेकिन रेवन्ना आ नहीं रहे हैं। ऐसे में अब उनके दादा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उनको चेतावनी दी है।

जानिए देवगौड़ा ने क्या कहा

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी देते हुए कहा है कि, मैंने प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी जारी की है, वह जल्द से जल्द लौट आए और कानूनी प्रक्रिया में सहायता दें। उन्हें मेरे सब्र का इम्तिहान नहीं लेना चाहिए।

चाचा एचडी कुमारस्वामी भी दे चुके हैं चेतावनी

दादा एचडी देवगौड़ा के पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रज्जवल के चाचा एचडी कुमारस्वामी भी प्रज्जवल को चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था की, प्रज्ज्वल को भारत आ जाना चाहिए और जांच प्रक्रिया में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा था की, अगर प्रज्जवल ने कोई गलती नही की है तो वह क्यों डरते हैं? उन्होंने आगे कहा था की, वह अपने भाई एचडी रेवन्ना और उसके परिवार से केवल विशेष मौकों और त्योहारों के दौरान लंच पर मिलते थे।

कर्नाटक सरकार ने पासपोर्ट रद्द करने की है सिफारिश

आपको बताते चलें कि, कर्नाटक सरकार ने आधिकारिक तौर पर विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) से जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश की है। प्रज्वल कर्नाटक सेक्स स्कैंडल (Karnatak Sex Scandal) मामले का आरोपी है। और प्रदेश की वर्तमान सरकार के द्वारा की गई यह सिफारिश प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई में बढ़ोतरी को दर्शाता है।

इसके पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया था। सिद्धारमैया ने अपने पत्र में इस घुटना को शर्मनाक बताया था।

 

 

 

Related Articles

Back to top button