महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का हुआ निधन।

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। मनोहर जोशी का आज दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि कल शाम खबर आई थी कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ा था।

जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लीमनोहर जोशी का पार्थिव शरीर माटुंगा स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दादर श्मशान भूमि में जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि मनोहर जोशी शिवसेना के दिग्गज नेताओं में से एक थे।

बता दें कि जोशी साल 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।

Related Articles

Back to top button