आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल

देश के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा पार्टी को ज्वॉइन कर ली। जानकारी के मुताबिक, अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी आज बीजेपी में शामिल हों गए बता दें कि कुछ दिनों पहले किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से त्याग पत्र दे दिया था।बता दें कि आंध्र प्रदेश विभाजन का कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य बनाने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2014 के बाद से कांग्रेस आंध्र प्रदेश में एक भी लोकसभा या विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है।

Related Articles

Back to top button