आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व विधायक की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

कन्नौज: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज कन्नौज पहुंचेगें। वह पूर्व विधायक स्व. कप्तान सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम कप्तान सिंह डिग्री कालेज में होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे लखनऊ से कन्नौज के लिए निकलेंगे। दोपहर करीब दो बजे वह सराय प्रयाग स्थित कप्तान सिंह डिग्री कालेज में पहुंचेंगे। यहां पूर्व विधायक स्व. कप्तान सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। करीब तीन बजे वह पत्रकार वार्ता करने के बाद शाम पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इससे पहले मंगलवार को सपा नेता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे।

गुरसहायगंज पुलिस ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा की तैयारियों को परखा। गुरसहायगंज के प्रभारी शिक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि रैली के दौरान 20 उपनिरीक्षक, 120 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल रैली में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहेंगे। साथ ही फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस की टीम भी रैली स्थल पर मौजूद रहेगी। रैली स्थल पर बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिसके लिए पुलिस के द्वारा सराय प्रयाग में स्थित विमला देवी ब्रजमोहन सिंह इंटर कालेज के सामने मैदान पर पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं सपा नेता शोभित प्रताप सिंह, रामनारायण बघेल, गौरव वर्मा, बृजनारायण सिंह, अंकित सिंह बघेल व अजेंद्र सिंह ने बिनौरा, रामपुर, किनौरा, खैरनगर, शाहनगर, फगुआ भट्ठा, गागेमऊ, उमरायपुरवा, कपूरपुरवा, सौंसरी, अलीनगर समेत कई गांव में जाकर ग्रामीणों को जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button