सपा में शामिल हुए पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, नरेश उत्तम पटेल ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हमीरपुर के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह को सपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान हमीरपुर जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नवीन सक्सेना बनाए गए राष्ट्रीय सचिव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी निवासी नवीन कुमार सक्सेना को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।इसी तरह सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बदायूं के आशीष कुमार गर्ग को कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य, पीलीभीत के आनंद सिंह यादव, सहारनपुर के नवाब सिंह यादव, सीतापुर के प्रदीप कुमार सिंह, मेरठ के हाजी गजनफर अलवी को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया है।

 

Related Articles

Back to top button