AMU के पूर्व VC तारिक मंसूर और एंटनी के बेटे भी बने नड्डा के नई टीम का हिस्सा

जेपी नेड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। इस टीम में कई नए चेहरे शामिल हुए हैं और कुछ पुराने चेहरे बाहर निकल गए हैं।

जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची घोषित

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच अपनी टीम की घोषणा की है। शनिवार को जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची घोषित की।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, यूपी से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, सुनील बंसल और संजय बंदी भी राष्ट्रीय महामंत्री की सूची में हैं। इसके अलावा, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग, विनोद तावड़े और अरुण सिंह को फिर से महामंत्री पद का अवसर दिया गया है|

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटोनी के बेटे अरुण एंटोनी को राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का दायित्व दोबारा दिया गया है।उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button