जापान में भारी हिमपात और तेज हवाओं के कारण उड़ानें रद्द

टोक्यो, जापान के उत्तरी हिस्से में भारी हिमपात और तेज हवाओं के कारण लगभग 100 उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं।
एनएचके ब्रॉडकास्टर ने शुक्रवार को बताया कि दो सबसे बड़ी जापानी एयरलाइंस, ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) और जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने क्रमशः होक्काइडो और उत्तरी होन्शू द्वीप पर 46 और 34 उड़ानें रद्द की हैं। रद्द उड़ानों की कुल संख्या 98 है।

ये भी पढ़ें-साल 2022 में अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन का प्रचार करेंगे ट्रम्प

होक्काइडो में शुक्रवार को हवा की गति 30 मीटर प्रति सेकंड (67 मील प्रति घंटे) तक पहुंच गयी और अगले दिन इसके घटकर 20 मीटर प्रति सेकंड रहने की उम्मीद है। अगले दिन इस द्वीप पर 60-70 सेंटीमीटर (23-27 इंच) हिमपात होने का भी अनुमान है।

Related Articles

Back to top button