दिल्ली में आसमान से बरस रही आग, तो यूपी-एमपी वालों का हुआ बुरा हाल, कब मिलेगी गर्मी से निजात

देश के ज्यादातर प्रदेशों में लोग भीषण गर्मी के वजह से इस वक्त काफी परेशान है। आलम यह हो गया है कि आसमान से अब तो मानो आग बरस रही हो। लोगों को गर्म हवा के तमाशे से लग रहे हो। ऐसे में लोग बस गर्मी से निजात पाने की भगवान से दुआ कर रहे हैं।

भीषण गर्मी से दिल्ली वालों का हाल बे-हाल

देशभर के तमाम इलाकों में इस वक्त मानो की आसमान से आग की बारिश हो रही हो। लोग भीषण गर्मी से काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर बात की जाए दिल्ली वालों की तो यहां के लोग काफी परेशान हैं। यहां के तापमान की बात की जाए तो 47.8 के करीब तापमान दर्ज किया गया है। वही मौसम विभाग की बात की जाए तो विभाग का कहना है कि धीरे-धीरे तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वही कहा जा रहा है की लू भी काफी तेज चल रही है। ऐसे में लोग अपने घरों से कम से कम बाहर निकले।

हीटवेव का दिख रहा प्रकोप

उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। यहां लोग 10:00 बजे के बाद अगर घर से बाहर निकलते हैं तो उनको गर्म हवा के झोंकों के तमाचे लगते हैं। ऐसे में लोग हीटवेव का शिकार भी हो रहे हैं। अगर मोहब्बत की निशानी ताजमहल की बात की जाए तो यहां 47.7 टेंपरेचर को दर्ज किया गया है। वही मध्य प्रदेश में भी कुछ इसी तरीके का तापमान देखा गया है। राजस्थान के रेगिस्तान वाले हिस्सों में लोग बेहद परेशान हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 से 5 दिन बारिश के कोई भी असर नहीं है। भीषण गर्मी की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी अब बढ़ने लगी है। कई प्रदेशों के डॉक्टर भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि इस वक्त भीषण गर्मी में आप लोग अपने घरों से कम से कम बाहर निकले। अगर मजबूरी में आप लोग घर से बाहर निकलते हैं तो चेहरे को अच्छे से ढक ले। जिससे आप हीट वेव का शिकार होने से बच सके।

Related Articles

Back to top button