भारत में कोरोनावायरस से हुई पांचवी मौत, महाराष्ट्र में 63 साल के बुजुर्ग की हुई मौत

भारत में 327 लोगों में कोरोना वायरस फैल चुका है। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब बड़ी खबर है कि कोरोना वायरस से भारत में 5 की मौत हो चुकी है।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, मुंबई के अनुसार 63 साल के कोरोना वायरस मरीज़ की कल रात मौत हो गई। मरीज़ को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की पुरानी बीमारी थी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीजों की तादाद अब 64, हो गई है। महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस संक्रमित रोग फैलते जा रहे हैं। वहीं अगर पूरे भारत की बात करें तो यह आंकड़े 327 पहुंच चुके हैं। पूरे भारत में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित लोग महाराष्ट्र में ही है। वहीं केरल में महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। केरल का भी आंकड़ा कम नहीं है केरल में अब तक 52 कोरोना वायरस संक्रमित मामले सामने आए हैं।

वहीं जनता कर्फ्यू के बीच चंडीगढ़ से एक पॉजिटिव केस सामने आया है। इस बीच पंजाब सरकार ने पांच जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है। जालंधर, पटियाला, नवानशहर, होशियारपुर और संगरूर जिले में लॉकडाउन किया गया है। ये लॉकडाउन 31 मार्च तक जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button