कोहरे की आशंका, आगामी 3 महीने तक रद्द रहेंगी ये 18 ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

जयपुर. सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. आने वाले समय में उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरा भी छाने वाला है. इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने अभी से इसकी तैयारी कर ली है. हर साल की तरह जो ज्यादा कोहरा प्रभावित इलाके है वहां के लिए ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. इन ट्रेनों के रद्द रहने की यह अवधि 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रहेगी. इनमें 18 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है और 2 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद़्द किया गया है.

CPRO शशि किरण के अनुसार NWR ने कोहरे को ध्यान में रखते हुए अभी से रद्द रेलों का शेड्यूल तैयार कर लिया है. उत्तर भारत के तमाम इलाके जहां दिसंबर से फरवरी तक कोहरा बना रहता है वहां के लिए ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. रेलवे का मानना है कि घने कोहरे में यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है. NWR हर साल कोहरे के दौरान ट्रेनें रद्द करता आ रहा है. इन ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है. इनमें कुछ ट्रेनों के 90 ट्रिप तक रद्द रहेंगे और कुछ के 26, 13 और 12 ट्रिप रद्द रहेंगे.

इन ट्रेनों के 90-90 ट्रिप रद्द किये गये हैं
01. गाड़ी संख्या 02988 अजमेर-सियालदाह प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 01.12.2021 से 28.02.2022 तक रद्द रहेगी.
02. गाड़ी संख्या 02987 सियालदाह-अजमेर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 02.12.2021 से 01.03.2022 तक रद्द रहेगी.
03. गाड़ी संख्या 05014 काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 01.12.2021 से 28.02.2022 तक रद्द रहेगी.
04. गाड़ी संख्या 05013 जैसलमेर-काठगोदाम/रामनगर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 03.12.2021 से 02.03.2022 तक रद्द रहेगी.
05. गाड़ी संख्या 05909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 01.12.2021 से 28.02.2022 तक रद्द रहेगी.
06. गाड़ी संख्या 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 04.12.2021 से 03.03.2022 तक रद्द रहेगी.
07. गाड़ी संख्या 02458 बीकानेर-दिल्ली सराय प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 01.12.2021 से 28.02.2022 तक रद्द रहेगी.
08. गाड़ी संख्या 02443 दिल्ली सराय-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 02.12.2021 से 01.03.2022 तक रद्द रहेगी.
09. गाड़ी संख्या 02444 जोधपुर-दिल्ली सराय प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 03.12.2021 से 02.03.2022 तक रद्द रहेगी.
10. गाड़ी संख्या 02457 दिल्ली सराय-बीकानेर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 03.12.2021 से 02.03.2022 तक रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों के 26 और इससे कम ट्रिप रद्द किये गये हैं
11. गाड़ी संख्या 09611 अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02.12.2021 से 26.02.2022 (26 ट्रिप)
12. गाड़ी संख्या 09614 अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03.12.2021 से 27.02.2022 (26 ट्रिप)
13. गाड़ी संख्या 05624 कामख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03.12.2021 से 25.02.2022 (13 ट्रिप)
14. गाड़ी संख्या 05623 भगत की कोठी-कामख्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07.12.2021 से 01.03.2022 (13 ट्रिप)
15. गाड़ी संख्या 09407 अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02.12.2021 से 24.02.2022 (13 ट्रिप)
16. गाड़ी संख्या 09408 वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04.12.2021 से 26.02.2022 (13 ट्रिप)
17. गाड़ी संख्या 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07.12.2021 से 22.02.2022 (12 ट्रिप)
18. गाड़ी संख्या 09404, सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08.12.2021 से 23.02.2022 (12 ट्रिप)

ये ट्रेनें अपने रहेंगी आंशिक रद्द
1. गाड़ी संख्या 04712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 01.12.2021 से 28.02.2022 तक सहारनपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा सहारनपुर-हरिद्वार के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 04711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 01.12.2021 से 28.02.2022 तक सहारनपुर से संचालित होगी। यह रेलसेवा हरिद्वार-सहारनपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी.

Related Articles

Back to top button