किसान आंदोलनः भटिंडा से 300 किमी पैदल चलकर टिकरी बॉर्डर पर पहुंचे किसान दंपत्ति

26 नवंबर से ही हजारों किसान दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित टिकरी बॉर्डर पर  डटे हुए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान ट्रैक्टर मार्च के आयोजन के लिए किसानों के जत्थे अपने ट्रैक्टर लेकर टिकरी बॉर्डर पर पहुंचने लगे हैं।

इसी बीच एक दंपति 300 किलोमीटर पैदल चलकर किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए टिकरी बॉर्डर पहुंचे हैं।

पंजाब के भटिंडा जिले से 300 किलोमीटर पैदल चलकर पति-पत्नी किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

भटिंडा जिले के फतेहाबाद से टिकरी बार्डर आए लवप्रीत सिंह ने बताया कि वे 10 जनवरी को अपने गांव से निकले थे।

इस बीच में उन्होंने गांव-गांव में लोगों को किसान आंदोलन के बारे में बताया। शुक्रवार को वे टिकरी बार्डर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button