शादी में यूनिक क्रिएशन:महाराष्ट्र की एक दुल्हन ने अपनी मेंहदी की डिजाइन में बनवाए मुंबई इंडियंस और मेनचेस्टर यूनाइटेड के लोगो, सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखा ये हैं दिल से मुंबई इंडियंस

 

अगर आप क्रिकेट या फुटबाल के फैन हैं तो मेंहदी की ये यूनिक डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगी। महाराष्ट्र की लाइफस्टाइल ब्लॉगर और वॉइस आर्टिस्ट गीत खेड़ेकर ने अपनी मेंहदी की डिजाइन में मुंबई इंडियंस और मेनचेस्टर यूनाइटेड के लोगो डिजाइन कराए। गीत की फेवरेट टीम इंडियन प्रीमियर लीग है, वहीं उनके पति को इंग्लिश प्रीमियर लीग पसंद है। सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल ब्लॉगर और वॉइस आर्टिस्ट गीत की मेंहदी डिजाइन वायरल हो रही है।

इस मेंहदी डिजाइन को मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड किया गया। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखकर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- ”ये हैं दिल से मुंबई इंडियंस” तो दूसरे ने लिखा ”एक फ्रेम में फेवरेट दो क्लब्स”। इस पोस्ट को अब तक 3.6 लाइक्स मिले।

 

 

Related Articles

Back to top button