फेमस Tv Actress प्राची से कुछ मनचलों ने की बदतमीजी, चार की हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में एक टेलीविजन अभिनेत्री की कार (Car) का कथित रूप से पीछा करने और उसके लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अभिनेत्री प्राची तेहलान सोमवार-मंगलवार की दरमियान रात पति के साथ अपने घर लौट रही थीं। उस दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा किया गया।

अधिकारी ने कहा ये

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब वह प्रशांत विहार में अपने घर पहुंचीं, तो ये लोग अपने वाहन से बाहर निकले और अभिनेत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने मंगलवार सुबह शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब यह घटना हुई, उस समय आरोपी नशे की हालत में थे।

प्राची ने कहा ये
प्राची ने बताया कि वो बीते रविवार को पति के साथ अपने घर वापिस लौट रही थी। इसी दौरान पीतमपुरा में उनकी कार को ओवरटेक करते हुए एक कार आगे चली गई। आगे जाने के बाद उस कार चालक ने कार को अचानक आधे रास्ते में रोक दिया लेकिन काफी हॉर्न बजाने के बाद भी भी जब कार चालक ने गाड़ी नहीं हटाई तो वो वो साइड से अपने कार को आगे ले गई। इसके बाद उस कार चालक ने उनकी कार का पीछा किया। जब प्राची अपने आपर्टमेंट में पहुंची तो कार से चार लोग निकल गए और प्राची और उनके पति के साथ गाली गलौच करने लगे। प्राची ने आगे बताया वो चारों करीब 6 किलोमीटर से उनकी कार का पीछा कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button