आगरा…प्रेमी के निकाह में जहर लेकर पहुंची प्रेमिका:बोली- धोखा दिया तो खा लूंगी जहर

दुल्हन ने शादी तोड़ी, सदमे में मामा की मौत

आगरा में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी का निकाह रुकवा दिया। वह मौके पर जहर की पुड़िया लेकर पहुंच गई। उसने किसी और से शादी करने पर सभी के सामने जहर खाने की धमकी दी। उधर, दुल्हन को जब इसका पता चला, तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बाराती-घराती लौट गए।

उधर, निकाह न होने से दुल्हन के मामा को सदमा लग गया और उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में रात भर पंचायत हुई। बुधवार को इस मामले में उनमें समझौता हो गया।

फतेहपुर सीकरी से आई थी बारात शाहगंज क्षेत्र में एक युवती की मंगलवार शाम फतेहपुर सीकरी से बारात आई थी। निकाह की तैयारियां चल रही थीं। तभी समारोह में एक युवती पहुंची। उसने दुल्हन के परिजनों को बताया कि वह दूल्हे की प्रेमिका है। दोनों के बीच करीब 3 साल से प्रेम संबंध हैं।

लड़के ने उससे शादी का वादा किया था। अब वह यहां शादी कर रहा है। युवती ने दुल्हन के परिजनों को दूल्हे के साथ अपने फोटो और वीडियो भी दिखाए। उसने कहा कि अगर लड़के ने उससे शादी नहीं की तो वह यहां पर ही जहर खाकर जान दे देगी। युवती की बात सुनकर शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे के घर वालों को इसकी जानकारी दी गई। तो वो भी पहुंच गए। इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे के घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

दूल्हे ने पहले किया इनकार फिर किया इकरार

उधर, जब दूल्हे से प्रेम संबंध के बारे में पूछा गया तो पहले उसने इनकार कर दिया। लेकिन जब प्रेमिका ने जहर खाने की बात कही, तो उसने प्रेम संबंध कबूल लिए। इसके बाद दुल्हन के घर वालों ने युवती से कहा कि अब वह अपनी बेटी का निकाह नहीं करेंगे। करीब चार घंटे बाद दूल्हे की प्रेमिका लौट गई। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच बुधवार तक पंचायत चली। इसमें दूल्हा पक्ष ने पूरा खर्चा और सामान वापस देने का वादा किया। इसके बाद आपस में सुलह हो गई।

दुल्हन के मामा को लगा सदमा
निकाह में मथुरा से आए दुल्हन के मामा को निकाह न होने का सदमा लगा। मंगलवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। लेकिन उनकी मौत हो गई। निकाह न होने और मौत होने से घर में मातम का माहौल है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button