जबसे योगी आए हैं, माहौल ही बदल गया..हमारे योगी जी तो अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट हैं: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देवरिया में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक रैली को संबोधित कर रहे थे

लोकसभा चुनाव का छठवा चरण बीत गया अब सातवें चरण के लिए सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार करने के साथ ही साथ नेता लोग एक दूसरे पर तंज भी कस रहे हैं। आज देवरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के लिए एक सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

जानें मोदी ने क्या कहा 

मोदी ने क्या कहा की, समाजवादी पार्टी का वो जंगलराज, जिसमें बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। सरकार की जमीन पर भी माफियाओं ने महल बना ली थीं। लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ आए हैं, माहौल ही बदल गया, मौसम भी बदल गया। हमारे योगी जी तो अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट हैं।

अबकी बार 400 पार: मोदी

मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि, ”4 जून 2024 तारीख भारत का भविष्य तय करने वाला है। अमृत भारत का संकल्प, विकसित भारत का निर्माण, 140 करोड़ सपने। 4 जून को भारत एक नई उड़ान के लिए पंख फैलाएगा। इसलिए करोड़ों लोग 4 जून का इंतजार कर रहे हैं। आपका उत्साह इस बात की गवाही दे रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार और फिर एक बार 400 पार।”

आगे बोलते हुए मोदी ने कहा कि कुछ ताकते ऐसी भी है जिन्हें भारत की प्रगति से पेट में दर्द हो रहा है। ऐसे लोग 4 जून को लेकर अलग ही सपना बुन रहे हैं। पाकिस्तान में इंडिया गठबंधन के लिए दुआ मांगी जा रही है। सीमा पार से उसे आतंकवादी समर्थन दे रहे हैं। सपा, कांग्रेस का मकसद देश का विकास नहीं है। इनकी यही सोच देश को बहुत पीछे लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि इंडी जमात कह रही है, हम आएंगे तो जम्मू-कश्मीर में फिर से 370 लगाएंगे, ये शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने वाले कानून CAA को रद्द करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button