धरना प्रदर्शन से पहले ही सपाइयों के घर पुलिस का पहरा

झांसी, धरना प्रदर्शन के पहले ही समाजवादी पार्टी के नेताओं के घर पुलिस का पहरा लग गया। सुबह जब सपाइयों की आंख खुली तो दरवाजे पर पुलिस के पहरे को देखकर वे दंग रह गए। वह सोच रहे थे कि आखिर माजरा क्या है?

दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रदेश स्तर पर गुरुवार को धरना प्रदर्शन करने जा रही थी। यह धरना प्रदर्शन बीते दिनों हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में धांधली को लेकर था। इसके साथ ही दिन व दिन बढ़ रही महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि, बेरोजगारी, किसानों की समस्या व गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि आदि ऐसे तमाम मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से लेकर जिला स्तर तक हर जगह धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।

गुरुवार की सुबह सपा शासनकाल में मिनी मुख्यमंत्री कहे जाने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप समेत तमाम नेताओं के घर पर पुलिस ने डेरा जमा लिया और सब को घर में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।

Related Articles

Back to top button