कोरोना मरीज़ों की सेवा करते हुए शहीद हुए कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स  तो दिल्ली सरकार देगी 1 करोड़ की सम्मान राशि

दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या परेशान करने वाली बात है। पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं कोरोना के मरीजों की अस्पताल में देखभाल कर रहे डॉक्टर्स, स्टाफ नर्स और कर्मचारियों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है की अगर कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए कोई भी कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स अगर शहीद होता है तो दिल्ली सरकार उसके परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि देगी। ये ऐलान सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों के कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स के लिए किया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली में कई मोहल्ला क्लीनिक डॉक्टर्स और कई अस्पताल के डॉक्टर कोरोना से ग्रसित हो गए हैं। साथ ही निजामुद्दीन के तबलीगी जमाज में शामिल हुए लोगों में से 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि बड़ी संख्या में लोगों को दिल्ली के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिस वजह से दिल्ली में खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। अस्पताल में कर्मचारी, स्टाफ नर्स और डॉक्टर्स लगातार दिन रात ऐसे मरीजों का इलाज कर रहे हैं उनकी देखरेख कर रहे हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है।

आपको बता दें कि इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और सभी कर्मचारियों के परिवार की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है। गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 121 हो गई है। जबकि 6 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं 2 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button